लड़की का दिल कैसे जीते? How to Win Girls Heart in Hindi

लड़की का दिल कैसे जीते

लड़की का दिल कैसे जीते: किसी भी खूबसूरत रिश्ते को सही तरीके से चलाने के लिए दोनों पार्टनर्स की ख़ुशी बेहद मायने रखती है और उससे भी पहले यह बात जानना
जरूरी है कि क्या लड़की आपको पसंद करती है ? कई बार लड़के तो लड़की को बहुत पसंद करते है पर लड़की के मन में सामने वाले के प्रति ऐसी कोई भावना नहीं होती।

क्या आप चाहते है कि जिस लड़की को आप पसंद करते है वह भी आपको चाहने लगे और हर पल आपके बारे में सोचने लगे। अगर आप ऐसा चाहते है तो आपको लड़की का दिल कैसे जीते इस आर्टिकल को पूरी फीलिंग्स के साथ पढ़ना और समझना होगा।

 

लड़की का दिल कैसे जीते | How to Win Girls Heart in Hindi

यह आर्टिकल आपको अपनी मनपसंद की लड़की को इम्प्रेस करने में आपकी मदद करेगा और आपमें सकारात्मक बदलाव भी लाएगा। तो आज हम आपको लड़की का दिल जीतने के कुछ टिप्स बताने जा रहे है उम्मीद है कि आपके लिए यह टिप्स सफल साबित होंगे।

 

लड़की से मिलने का बहाना ढूंढे

आपको तो पता ही दोस्तों कि प्यार कि कोई उम्र नहीं होती , प्यार हमें कभी भी कहीं भी और किसी के साथ भी हो सकता है इसलिए अगर आप किसी से मन ही मन प्रेम करते है तो उससे मिलने का बहाना ढूंढे ताकि एक दूसरे को मिलने से आप एक दूसरे के बारे में जान सकें।

 

लड़की की परवाह करें

प्यार एक ऐसा एहसास है जिसमें कोई भी चीज़ दिखावा करने के लिए नहीं की जाती, अगर आप सच में उस लड़के के प्रति अपने मन में प्रेम रखते है तो आपको उस लड़की हर समय परवाह करनी चाहिए।

जैसे अगर लड़की बीमार है तो उसका हाल चाल पूछे , अगर वह दो दिन ऑफिस या कॉलेज नहीं आई तो आप उसके न आने का कारण पूछ सकते है कहने का मतलब यह है कि लड़की कि दिल जीतने के लिए आपको छोटी से छोटी बात को ध्यान में रखना होगा।

 

तारीफ पर दें ध्यान

लड़कियों को अपनी तरीफ सुनना बेहद अच्छा लगता है अगर आप लड़की तारीफ करेंगे तो आप उसके दिल में अपने लिए एक अलग जगह बना सकते है अगर आपको लड़की कि कोई बात अच्छी लगती है तो आप उसको बता सकते है कि आपकी यह बात मुझे बेहद पसंद है इस तरह की बातों से आपकी दोस्ती प्यार में बदल सकती है।

 

नशे से दूर रहे

आपको तो पता ही है कि अच्छे घर की लड़कियों सच्चे और अच्छे व्यव्हार करने वाले लड़कों को ज्यादा पसंद करती है अगर आप लड़की के सामने नशा या शराब पीकर जाते है तो यह बात उसको बिल्कुल भी सही नहीं लगेगी। तो अगर किसी लड़की को इम्प्रेस करना चाहते है तो इन चीज़ों से दूर रहे।

 

उसके बारे में जानने का प्रयास करें

जिस लड़की को आप चाहते है उसकी पसंद और न पसंद को जाने का प्रयास करें। इसके बाद उसकी पसंदीदा चीज़े और न पसंदीदा चीज़ों पर खुल कर उसके साथ विचार विमर्श करें इससे लड़की को अपनेपन का एहसास होगा।

और जिन बातों को वो न पसंद करती है उनको करने से बचे, क्योंकि अगर आप उसके सामने वो हरकते करेंगे जो उसको पसंद नहीं है तो आपका उसके सामने गलत इम्प्रैशन पड़ेगा जोकि आपको मुसीबत में डाल सकता है।

 

दूसरों के सामने उसकी बुराई न करें

कुछ लोग दोस्तों में बैठकर अपनी सारी हदे भूल जाते है और लड़की का मजाक बनाना शुरू कर देते है या कई बार ऐसा भी होता है कि ग्रुप में बैठकर उसके सामने दूसरी लड़कियों का मजाक बनाना शुरू कर देते है तो ऐसी हरकते करने से बचे। क्योंकि आपकी ऐसी हरकतें दूसरों के प्रति आपके दृष्टिकोण को दर्शाती है इसलिए सभी के प्रति अपना रवैया ठीक रखे।

 

अपनी लुक पर भी ध्यान दें

लड़का का दिल जीतने के लिए आपकी लुक भी बेहद मेटर करती है इसलिए अपनी स्वच्छता का ध्यान रखे। हम ऐसा नहीं कह रहे कि आपके कपड़े ब्रांडेड हो या आप के हाथ में महंगी घड़ी हो तभी आप किसी लड़की को इम्प्रेस कर सकते है बल्कि यहां लुक का मतलब है कि आप चाहे साधारण कपड़ों में ही क्यों न हो पर वो साफ़ होने चाहिए और आपके शरीर से अजीब तरह की दुर्गन्ध नहीं आनी चाहिए। क्योंकि इससे एक लड़की खुद को असुविधाजनक महसूस कर सकती है।

 

सम्मान की भावना रखे

जिससे आप प्यार करते है उसके लिए आपकी आँखों में प्यार के साथ साथ सम्मान की भावना भी होनी चाहिए। क्योंकि लड़कियों को प्यार करने वाले लड़कों से भी ज्यादा उसकी केयर और रेस्पेक्ट करने वाले लड़के ज्यादा अच्छे लगते है। अगर आपमें यह गुण है तो लड़की का दिल जीतने के लिए आपको ज्यादा पापड़ नहीं बेलने पड़ेंगे।

यह भी पढ़ें: How to Impress a girl on Social Media in Hindi

How to impress a girl in Hindi

Romance Kaise Kare Tips in Hindi

What is True Love in Hindi

First Date Tips in Hindi

Ladki Se Baat Kaise Kare