Ways to Talk to a Girl on Phone in Hindi | लड़कियों से फ़ोन पर बात करने के तरीके

लड़कियों से फ़ोन पर बात करने के तरीके

लड़कियों से फ़ोन पर बात करने के तरीके (लड़कियों से बात करने का तरीका): कुछ लोग लड़कियों से बात करने में बेहद झिझक महसूस करते है क्या आप भी ऐसे ही लोगों की केटेगरी में आते हो ? अगर आप लड़की से बात करना चाहते है पर आपको लड़की से फ़ोन पर क्या बात करे , कैसे बात करें इन चीज़ों को लेकर कन्फ्यूजन है तो हमारा यह आर्टिकल आपके बेहद काम आने वाला है।

लड़कियों से फ़ोन पर बात करने के तरीके | लड़कियों से बात करने का तरीका

आज हम आपको लड़कियों से फ़ोन पर बात करने के तरीके (लड़कियों से बात करने का तरीका) बताने जा रहे है इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद सच में आपके अंदर लड़कियों से बात करने का साहस पैदा होगा तो आइए जानते है लड़कियों से बात करने के कुछ आसान टिप्स :

बात करने का समय फिक्स करें

अगर आप लड़की के बारे में जानना चाहते है और अगर आपको लड़की से फ़ोन पर बात करने की मंजूरी मिल गई है तो बात करने का समय फिक्स कर लें , इससे आप लड़की के बारे में ज्यादा से ज्यादा जान सकेंगे और कोशिश करें कि ऐसे टॉपिक पर बात करें जिसमें आपका पार्टनर खुश और कम्फ़र्टेबल हो।

यह भी पढ़ें: What is Crush in Love in Hindi?

हाल चाल पूछना न भूले

जब भी आप अपने पार्टनर से फ़ोन पर बात करें तो सबसे पहले हाल चाल पूछे और साथ ही साथ उनका दिन कैसा गया , इसके बारे में भी बातचीत करें। इससे आपको बात को आगे बढ़ाने और अपने पार्टनर के मूड को समझने में बेहद मदद मिलेगी।

क्योंकि कई बार हम लड़कियों का मूड जाने बिना ही अपनी बात को उनके साथ शेयर करना शुरू कर देते है और मूड ठीक न होने की वजह से आपका पार्टनर उसमें इंटरेस्ट नहीं लेता और इससे आप दोनों में अनबन हो सकती है।

झूठ बोलने से परहेज करें

अगर आप सच में किसी लड़की से रिश्ता निभाना चाहते है तो उनके छोटी छोटी बातों पर झूठ बोलना बंद करें, क्योंकि झूठ बोलने से सिर्फ भरोसा ही नहीं बल्कि रिश्ते भी खराब हो जाते है। अपने रिलेशन को अच्छे से निभाने के लिए इन चीज़ों से दूरी बनाना ही आपके लिए बेहतर होगा।

यह भी पढ़ें: बेस्ट लव टिप्स। Love Tips In Hindi

लड़की का अपने अंदर इंटरेस्ट बनाकर रखे

हमेशा एक ही टॉपिक को दोहराने से आप दोनों का एक दूसरे के अंदर इंटरेस्ट खत्म होने लगता है अगर आप सच में चाहते है कि लड़की आपमें इंटरेस्ट लें तो आपको अपनी बातों में बदलाव लाना चाहिए जैसे कि लड़की आपके पूछे कि क्या कर रहे हो बस यार कुछ नहीं कहने की बजाए, आप ऐसा भी बोल सकते है कि मैं तुम्हारे ही ख्यालों में खोया था। अगर आप फ़ोन पर इस तरीके से कन्वर्सेशन करेंगे तो आप दोनों का रिश्ता मजबूत भी होगा और आपको फ़ोन पर एक दूसरे से बात करते हुए अच्छी फीलिंग आएगी।

लड़की को कॉम्पलिमेंट जरूर दें

वैसे तो हर इंसान को अपनी तारीफ सुनना बेहद पसंद होता है बात अगर लड़कियों की करें तो तकरीबन लड़कियों की अपनी तारीफ सुनना अच्छा लगता है। आप लड़की की आवाज़ की, स्माइल की, पहनावे की या फिर उनके बात करने के तरीके की भी तारीफ कर सकते है। अगर आप ऐसा करते है तो लड़की भी आपसे बात करने में मजा आएगा और आपको भी लड़की को बेहतर तरीके से जानने में मदद मिलेगी।

यह भी पढ़ें: What is True Love in Hindi | Sacha Pyar Kya Hota Hai

सीक्रेट शेयर करें

दोस्तों आपको तो पता ही है कि सीक्रेट सुनना सबको अच्छा लगता है पर हम अपने सीक्रेट उसी इंसान के साथ शेयर करते है जिसको हम सबसे करीब और वफादार मानते है। अगर आपको लगता है कि लड़की आपके लिए वफादार और अच्छी है तो परखने के बाद आप अपने सीक्रेट उसके साथ शेयर कर सकते है।

आप अपनी लाइफ के कुछ मजेदार और इमोशनल सीक्रेट्स अपने पार्टनर के साथ शेयर कर सकते हैं पर हाँ अगर आपका कोई पास्ट रिलेशन है और आप दोनों खुले विचारों वाले है तो आप एक दूसरे को अच्छे से जानने के बाद इस पर चर्चा करने की सोच सकते है अगर आपका मन नहीं मानता तो आप इस टॉपिक को न ही छेड़े।

यह भी पढ़ें: Ladki Se Baat Kaise Kare

गलत भाषा का इस्तेमाल न करे

कुछ लोग खुद को बहुत ही कूल समझते है और कुछ लोगों को बात बात पर गली देने की भी आदत होती है। अगर आप फ़ोन पर किसी लड़की से बात कर रहे है तो आपको सबसे पहले लड़की का स्वभाव जानने की कोशिश करनी है अगर लड़की को गलत शब्द पसंद नहीं है तो आप गाली जैसे गलत शब्दों का प्रयोग करने से बचे , क्योंकि ऐसी भाषा दूसरों के सामने आपका गलत इम्प्रैशन डाल सकती है।

कम बोले ज्यादा सुने

दोस्तों यहां कम बोलने का मतलब यह नहीं है कि आप फ़ोन पर लड़की को सुनते रहे और उसकी बातों का जवाब न दें , कहने का मतलब यह है कि लड़की को ज्यादा से ज्यादा बोलने का मौका दें , उनकी पसंद न पसंद जानने की बाखूबी कोशिश करें। इससे आपका रिश्ता गहरा होगा और गलफहमी जैसी बातों से छुटकारा मिलेगा। क्योंकि जब हम किसी इंसान को अच्छे से सुनने और समझने लगते है तो रिश्ते में एक दूसरे के प्रति आदर सत्कार बढ़ने लगता है।

इन टिप्स को पढ़कर कुछ हद तक आपको अंदाज़ा हो गया होगा कि लड़कियों से क्या और कैसे बात करनी चाहिए। अगर आपको लड़कियों से फ़ोन पर बात करने के तरीके (लड़कियों से बात करने का तरीका) पसंद आए हो तो आप दूसरों के साथ शेयर करें और ऊपर लिखे तरीकों में से कौन सा तरीका सबसे बेस्ट है वो भी आप हमें कमेंट में बता सकते है।

यह भी पढ़ें: लड़की का दिल कैसे जीते?

How to Impress a Girl in Hindi