शायद आप भी नहीं जानते जानवरो के इन रोचक तथ्यों के बारे में, Amazing Facts about animals in Hindi

Amazing facts about animals in Hindi

आज हम आपको ऐसे इंटरेस्टिंग फैक्ट्स बताने जा रहे है जोकि आपको हैरान कर देगें। हमारी धरती पर कई तरह के प्राणी पाए जाते है जिनमे से कुछ ऐसे है जिन्हे हम अपने आसपास देखते है परन्तु कुछ ऐसे प्राणी है जिन्हे हमने कभी नहीं देखा यहां तक कि उनके बारे में कभी सुना भी नहीं होगा। पर ये टॉपिक बहुत ही ज्यादा हैरान कर देने वाला है तो जानते है प्राणियों की कुछ रोचक बाते:

1). क्या आप जानते है दोस्तों, कि चॉकलेट अगर बिल्ली को खिला दी जाए तो क्या हो सकता है तो जान लीजिये कि किसी बिल्ली को चॉकलेट खिला देने से उसकी जान भी जा सकती है जी बिलकुल सही सुना आपने तो भूलकर भी बिल्ली को चॉकलेट न खिलाये। आवाज़ के बारे में बताये तो बिल्लियाँ कई प्रकार की आवाज़े निकालने में माहिर होती है।

2). पेंगुइन के शरीर में अलग तरह की अद्भुद कला होती है जिसके द्वारा वे खारे पानी को साफ़ पानी में बदल लेते है।

3). IQ (Intelligence Quotient ) अगर हम IQ लेवल की बात करे तो कुत्ता किसी लगभग तीन साल के बच्चे जितना बुद्धिमान हो सकता है।

4). ऊंट जिसे रेगिस्तान का जहाज कहा जाता है एक बार में लगभग 120से 125 लीटर तक पानी पी सकता है। और ऊंट के दूध का कभी दही नहीं बनता।

5). हाथी जमीन पर रहने वाला एक विशालकाय जीव है और अगर इसके गर्भकाल की बात करे तो इसका गर्भकाल 22 महीनो का होता और जन्म के समय हाथी का बच्चा करीब 100 से 104 किलो का होता है।

6). आपको जानकार हैरानी होगी कि मेंढक अपने जीवनकाल में कभी पानी नहीं पीते क्योंकि उनकी त्वचा पानी को सोखकर उनके शरीर में पानी की जरूरत को पूरा कर देती है।

7). जैसे कुछ चीज़े इंसानो में पाई जाती है वैसे ही कुछ चीज़े प्राणियों में भी होती है  कुछ इंसान काम करने के लिए अपने दाएं या बाएं हाथ का इस्तेमाल करते है वैसे ही कुत्ते और बिल्लियाँ भी राइट एंड लेफ्ट हैंडेड होते है।

8). दहाड़ने की बात करे तो शेर के दहाड़ने की आवाज़ लगभग 7 से 10 किलोमीटर तक सुनी जा सकती है।

9). इंसान से ज्यादा दांत भालू के होते है भालू के 42 और इंसान के 32 दांत होते है।

10). सभी पक्षियों को आपने आगे की तरफ उड़ते हुए देखा होगा पर हमिंगबर्ड ऐसा पक्षी है जो पीछे की तरह भी उड़ सकता है।

11). अगर उल्लू की बात करे तो उल्लू दिन की बजाए रात में साफ़ तरीके से देख सकता है और उसे पास की चीज़ की बजाए दूर की चीज़ साफ़ नजर आती है। सुनने में उल्लू बहुत एक्टिव होते है ये इंसानो से लगभग 10 गुना धीमी आवाज़ को भी सुन सकते है।

12). चींटियों के बारे में दिलचस्प बात , न तो ये कभी सोती है और न ही उनके शरीर में सांस लेने के लिए फेफड़े होते है।

13). कुछ लोग सोचते होंगे कि हाथी के कान जितने बड़े होते है उतनी ही ज्यादा उनकी सुनने की क्षमता होती है तो ये बात आपकी सोच से विपरीत है उनके कान तो बहुत बड़े होते है पर उनकी सुनने की क्षमता कम होती है।

14). शुतुरमुर्ग के बारे में तो सबने सुना होगा पर हैरान कर देने वाली बात ये है कि शुतुरमुर्ग की आंख उसके दिमाग से भी बड़ी होती है इसकी आँख की लम्बाई तकरीबन 2 इंच तक होती है।

15). क्या आपको पता है कि जिराफ अपनी जीभ से भी कान साफ़ कर लेता है जी है ये सही है दोस्तों उसकी जीभ इतनी लम्बी होती है कि वह आसानी से उससे अपने कान साफ़ कर सकता है।

16). कठफोड़वा( Woodpecker ) जोकि पेड़ के तने में सुराग करके घोंसला बनाता है और रोचक बात तो ये है कि पूरे दिन में लगभग 12 हजार बार वो अपनी चोंच को तने में मारता है मतलब 1 सेकंड में 22 बार

17). वैसे तो ऊंट बिना पानी पीए बहुत दिनों तक जीवित रह सकता है पर सोचने के बात तो ये है कि चूहा ऊंट से भी ज्यादा दिनों तक पानी पीए बिना रह सकता है।

18). चीन में सबसे ज्यादा सूअर पाए जाते है यहां तक कि दुनिया के आधे सूअर तो चीन के किसानो ने पाले हुए है। और इनका पीछा करना थोड़ा मुश्किल काम ही है क्योकि ये सीधा भागने की बजाए टेढ़ा मेढ़ा दौड़ते है।

19). हम सोचते है कि मगरमच्छ की जीभ उसके खाने में मदद करती होगी पर उसकी जीभ तो ऊपरी हिस्से से चिपकी होती है और न ही वो हिलती है पर रोचक बात तो ये है कि उससे बनी लार कांच और स्टील तक को गला सकती है।

20). बिना सिर के भला कैसे कोई जिन्दा रह सकता है पर कॉकरोच करीब 8 या 9 दिनों तक बिना सिर के भी जीवित रह सकता है।