ज्यादातर लड़किया क्यों पसंद करती है दाढ़ी वाले लड़को को

Read 10 reasons as to why beards make a man handsome.

हर लड़की की अपनी अपनी पसंद होती है पर हर लड़की का ख़्वाब होता है कि उसका बॉयफ्रेंड या पार्टनर गुडलुकिंग हो। इसी के साथ साथ कुछ लड़कियों को दाढ़ी वाले तो कुछ लड़कियों को क्लीनशेव लड़के बेहद पसंद आते है। दाढ़ी रखने का सबका अलग तरीका है कोई छोटी दाढ़ी रखता है तो किसी की बढ़ी हुई दाढ़ी में ज्यादा अच्छी लुक आती है और किसी पर लम्बी दाढ़ी बेहद फब्ती है। पर एक सर्वे के अनुसार ज्यादातार लड़कियां दाढ़ी वाले लड़को की तरफ ज्यादा आकर्षित होती है। आज हम आपको बताएंगे कि क्यों यंग लड़कियां दाढ़ी वाले लड़कों को पसंद करती है? और साथ ही साथ आपको दाढ़ी वाले लड़कों की कुछ खूबियां भी बताएंगे।

अधिक धैर्य

कहा जाता है कि दाढ़ी वाले लड़कों में बहुत धैर्य होता है और वे किसी भी परिस्थिति को अधिक धैर्य और शांति से संभाल लेते है। अगर उन्हें किसी बात पर गुस्सा आता भी है तो कुछ ही देर में वो शांत हो जाते है।

ज्यादा स्ट्रॉन्ग

दाढ़ी वाले लड़के बाकि लड़कों की तुलना में ज्यादा मैच्योर और स्ट्रांग लगते है यही कारण है कि कुछ लड़कियों को तो दाढ़ी वाले लड़कों को देखते ही कुछ कुछ होने लगता है यही कारण है कि दाढ़ी वाले लड़के देखते ही लड़कियां उन्हें अपना दिल दे बैठती है।

रोमांटिक

लड़कियों की बात करे तो उन्हें दाढ़ी वाले लड़के ज्यादा रोमांटिक नजर आते है और यही कारण है कि ज्यादातर लड़कियों को उनके साथ रहना और वक्त बिताना अच्छा लगता है।

दाढ़ी वाले लड़के होते है रचात्मक

दाढ़ी वाले लड़को का माइंड बहुत क्रिएटिव होता है और उनके पास लड़कियों को इम्प्रेस करने के लिए तरह तरह के आइडियाज होते है और वे अच्छी तरह वाकिफ होते है कि लड़कियों को क्या पसंद होता है और क्या नहीं। डेट प्लान करने में भी ये माहिर समझते जाते है तभी लड़कियां इनसे दोस्ती करने से पीछे नहीं हटती।

दिखते हैं हॉट

हॉटनेस की बात करे दाढ़ी वाले लड़के दिखने में बहुत हॉट होते है। उनकी हॉटनेस को देखते ही लड़कियां उन पर फ़िदा होने लगती है यहां तक कि वो उनके साथ दोस्ती करने के लिए भी उत्सुक रहती है।

अच्छा इम्प्रैशन

दाढ़ी रखने वाला इंसान हो सकता है कि मीटिंग के दोहरान महिलाओं पर अच्छी छाप छोडे। दाढ़ी वाला इंसान लड़कियों को अधिक भरोसेमंद तथा ईमानदार लगता है पर किसी भी इंसान का चुनाव करने से पहले अच्छे से सोच विचार करना बहुत जरुरी है।

बेहतर पिता के रूप में

क्लीन शेव लड़को की अपनी खासियत होती है पर लड़कियों का मानना है कि दाढ़ी वाले लड़के बेटियों के लिए बेहतर पिता साबित हो सकते है क्योकि वो देखने में मैच्योर और जिम्मेदारी को सही ढंग से निभाने वाले लगते है। लड़कियों की माने तो दाढ़ी वाले लड़के लम्बे समय तक रिलेशन को निभाने वाले होते है कहने का मतलब है कि किसी भी स्थिति में स्टैंड लेने वाले होते है।

दाढ़ी में लड़के लगते है रॉयल

इस बात से तो कोई इंकार नहीं कर सकता कि दाढ़ी एक पुरुष को रॉयल लुक प्रदान करती है और दाढ़ी वाले लड़के सभी में से अलग पहचाने जाते है। इतिहास की बात करे तो ज्यादातर लोग पहले दाढ़ी मूछे रखते थे जो कि उनके शक्तिशाली मजबूत और ताकतवर होने का परिचय देती थी।

ज्यादा भरोसेमंद

महिलाओं द्वारा दाढ़ी रखने वाले पुरुष को ज्यादा भरोसेमंद माना जाता है इसलिए दाढ़ी रखने से भरोसे पर असर पड़ता है।

एक अच्छे रक्षक के रूप में

दाढ़ी रखने वाला व्यक्ति एक अच्छा रक्षक भी माना जाता है और ऐसे लड़कों के साथ लड़कियों अपना जीवन शुरू करने का विचार बना सकती है वे जानती है कि ऐसा इंसान हमेशा उन्हें और उनके बच्चों को प्रोटेक्ट करेगा।

इंडिपेंडेंट नेचर

दाढ़ी वाले पुरुष बहुत स्वतंत्र प्रकार के होते है पर यह बात हर किसी पर लागू नहीं की जा सकती। वे आपके प्रति वफादार होते है परन्तु ये जरूरी नहीं कि वो आपकी हर बात से समहत हो। क्योकि वे अपने हिसाब से जीवन जीना चाहते है पर साथ ही दूसरों की फ़िक्र भी करते है।

दोस्तों सभी इंसान में खूबियों के साथ साथ कुछ कमियाँ भी होती है और लुक के हिसाब से हर इंसान को जज भी नहीं किया जा सकता जरुरी नहीं कि दाढ़ी वाले पुरुषों में ये सभी गुण पाए जाते हो हर लड़की की अपनी चॉइस होती है हो सकता है जो पुरुष दाढ़ी न रखता हो उसमें भी ऊपर बताये गए गुणों में से सभी गुण हो।

Read in English:

Why girls like men with beard