How to remove pregnancy stretch marks in hindi, Pregnancy के स्ट्रेच मार्क्स को कैसे हटाएं

How to remove stretch marks in hindi

क्या आप भी स्ट्रेच मार्क्स को लेकर परेशान है या फिर स्ट्रेच मार्क्स की वजह से क्रॉप टॉप या साड़ी पहनने के लिए कई बार सोचती है। प्रेगनेंसी के दौरान या फिर बाद में कई महिलाओं को स्ट्रेच मार्क्स आने शुरू हो जाते है। प्रेगनेंसी के समय त्वचा में खिचाव आने की वजह से शरीर की कई जगह पर ये निशान आने शुरू हो जाते है।

स्ट्रेच मार्क्स कहाँ कहाँ हो सकते है ?

स्ट्रेच मार्क्स सामान्य तौर पर शरीर के कई हिस्सों को प्रभावित कर सकते है जैसे पेट , बाजू , कुल्ले, जांघ , पीठ , कमर और यहां तक की स्तनों पर भी ये मार्क्स दिखाई देने लगते है।

ऐसे में हम आपको इन जिद्दी निशानों को मिटाने के सरल उपाय बताने जा रहे है इन उपायों से आप स्ट्रेच मार्क्स को जल्दी और हमेशा के लिए खत्म कर सकते है Remove Stretch Marks with Homemade Remedies 

प्रेगनेंसी में किस तरह रखे ध्यान

प्रेगनेंसी में महिलाओं के शरीर में काफी बदलाव आते है अगर प्रेगनेंसी में कुछ चीज़ों पर ध्यान दिया जाए तो हो सकता है आपकी बॉडी पर अजीब तरह के स्ट्रेच मार्क्स न हों, अगर प्रेगनेंसी में आपको सोते समय और किसी भी टाइम स्किन पर खुजली हो तो जोर से स्किन को रगड़ने से बचे।

अगर आपको खुजली होती है तो आप कॉटन का कपड़ा लेकर धीरे धीरे अपनी स्किन पर फेर सकती है इससे आपको खुजली से राहत मिलेगी और निशान भी नहीं पड़ेगे।

How to remove pregnancy stretch marks in hindi

हल्के हाथों से करे

मसाज स्ट्रेच मार्क्स को रिमूव करने के लिए स्ट्रेच मार्क्स वाली जगह पर तेल से मसाज करे। मसाज करने के लिए अपने हाथों में तेल लगाए और धीरे धीरे मार्क्स वाली जगह पर मालिश करे। रोजाना ऐसा करने से आप इन जिद्दी निशानों को कुछ हद तक ख़त्म कर सकती है।

Massage with light hands - How to remove pregnancy stretch marks at home in hindi
How to remove pregnancy stretch marks at home in hindi

स्ट्रेच मार्क्स पर मसाज के लिए आरंडी, बादाम या जैतून का तेल इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके आलावा नारियल का तेल स्ट्रेच मार्क्स को काफी हद तक दूर करने में सहायक है। नारियल का तेल किसी भी तरह के मार्क को दूर करने में बेहद लाभकारी है।

नींबू से करे स्ट्रेच मार्क्स को कम

प्रेगनेंसी के दौरान आने वाले स्ट्रेच मार्क्स को निम्बू की सहायता से कम किया जा सकता है। विटामिन सी स्ट्रेच मार्क्स को कम करने का काम करता है।  2 से 3 चम्मच निम्बू का रस लें और उसे अपने स्ट्रेच मार्क्स पर कुछ देर के लिए लगा रहने दे। सूखने के बाद उसे पानी से धो लें। दिन में 2 बार ऐसा करे। और अपने स्ट्रेच मार्क्स पर निम्बू के रस के बाद मॉइस्चराइजर लगाना न भूले।

Reduce stretch marks with lemon
how to remove pregnancy stretch marks after delivery in hindi

आलू है बेहद कारगर

जी हाँ, आलू से भी स्ट्रेच मार्क्स को आसानी से कम किया जा सकता है। आलू के ब्लीचिंग गुण त्वचा को निखारने का काम करते है। आलू को घिस कर उसका जूस अपने प्रभावित स्थान पर लगाए या फिर आलू को काटकर उसका स्लाइस अपने स्ट्रेच मार्क्स पर धीरे धीरे रगड़े , हल्के हाथों से कुछ देर तक ऐसा करने के बाद उसे धो लें। जहां जहां आपने इसका इस्तेमाल किया है वहां कोई मॉइस्चराइजर लगा लें। इससे आपको बेहतर परिणाम मिलने शुरू हो जाएंगे।

Potato is very effective

एलोवेरा और कॉफ़ी का पेस्ट

एलोवेरा और कॉफ़ी का पेस्ट स्ट्रेच मार्क्स को दूर करने के लिए बहुत असरदार है। कॉफ़ी में एलोवेरा जेल को अच्छे से मिक्स करके अपने मार्क्स पर लगाएं इससे आपको बेहतर रिजल्ट मिलने लगेगा।

Alovera and coffee paste

अंडे के सफेद हिस्से से स्ट्रेच मार्क्स को करे कम

प्रोटीन से भरपूर अंडे का सफेद भाग प्रेगनेंसी में आए निशानों को दूर करने का सबसे अच्छा और आसान उपाय है। अंडे की सफेदी को स्ट्रेच मार्क्स पर कुछ देर के लिए लगा लें। सूखने के बाद अच्छे से पानी से धो लें। यह एक ऐसा उपाय है जिससे ये निशान कुछ दिनों में गायब होने लगेंगे।

Reduce stretch marks with white eggs

इसका इस्तेमाल करने के बाद बादाम या कोई भी तेल लगा लें ताकि त्वचा की नमी बनी रहे।

स्ट्रेच मार्क्स से बचने के उपाय

How to remove stretch marks in hindi
Best ways to avoid stretch marks

स्ट्रेच मार्क्स को दूर करने के लिए ऊपर लिखे उपायों का इस्तेमाल किया जा सकता है , अगर बहुत पुराने स्ट्रेच मार्क्स है तो उनको ठीक होने में समय लग सकता है इसके अलावा आप डॉक्टर से भी सलाह लें सकती है। प्रेगनेंसी के दौरान होने वाले स्ट्रेच मार्क्स से बचने के लिए आपको कुछ टिप्स को अपनाना होगा। ताकि आप कुछ हद तक इन जिद्दी निशानों से बच सके।

खुद को हाइड्रेट रखें

त्वचा से संबंधी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए खुद को हाइड्रेटेड करना बेहद जरुरी है। प्रेगनेंसी में ज्यादा से ज्यादा पानी और जूस पिएँ। इससे आपकी त्वचा स्वस्थ रखेगी।

Keep yourself hydrated

खान पान पर दें दो गुना ध्यान

प्रेगनेंसी के दौरान आपकी बॉडी को ज्यादा से ज्यादा पोषक तत्वों की जरूरत होती है। ज्यादा से ज्यादा फल और हरी सब्जियों को अपनी डाइट में शामिल करें और इसके साथ साथ विटामिन सी और इ से भरपूर खाद्य पदार्थों को लेना न भूले।

Pay attention to food

एक्सरसाइज और योग पर दें ध्यान

प्रेगनेंसी के दौरान कई बार ज्यादा वजन की वजह से भी स्ट्रेच मार्क्स आने शुरू हो जाते है इसलिए अपनी बॉडी के वेट को संतुलित करने के लिए योग और एक्सरसाइज करते रहे। ताकि स्ट्रेच मार्क्स से बचा जा सके।

Pay attention to exercise and yoga

कई बार स्ट्रेच मार्क्स की समस्या जेनेटिक होती है परन्तु कुछ चीज़ों पर ध्यान देने से स्ट्रेच मार्क्स को काफी हद तक कम किया जा सकता है। अगर आप इन जिद्दी निशानों को हटाना चाहती है तो आप ऊपर लिखी टिप्स को फॉलो कर सकती है जोकि बेहद आसान है। अगर आपके पास स्ट्रेच मार्क्स को दूर करने के लिए कोई और तरीका है तो कमेंट में जरूर शेयर करें।

यह भी पढ़ें:

How to increase breast size at home in Hindi