शरीर के किसी भी अंग पर है काला तिल तो जानिए उसका मतलब

शरीर के किसी भी अंग पर है काला तिल तो जानिए उसका मतलब

शरीर के किसी भी अंग पर है काला तिल तो जानिए उसका मतलब: आपने बहुत से लोगों के शरीर के अलग अलग हिस्सों पर तिल तो देखे ही होंगे पर क्या आप सच में इनका मतलब जानते है। शरीर के किसी भी अंग पर है काला तिल तो जानिए उसका मतलब। पौराणिक धारणों के अनुसार शरीर पर अलग अलग हिस्सों में तिल का अलग ही मतलब होता है। किसी के शरीर पर तिल का निशान बेहद गहरा होता है और किसी के शरीर पर आपको हल्का तिल का निशान देखने को मिलता है। पर हर कोई इसका मतलब जानना चाहता है तो आइए जानते है कि किस जगह पर तिल का होना शुभ माना जाता है और कौन सा तिल अशुभ माना जाता है।

शरीर के किसी भी अंग पर है काला तिल तो जानिए उसका मतलब

कंधे पर तिल

पौराणिक धारणाओं के अनुसार कंधे पर तिल दृढ़ संकल्पित व्यक्ति की निशानी है ऐसे व्यक्ति अपने लक्ष्य को पाने का हर संभव प्रयास करते है।

पाँव पर तिल

आज हम आपको शरीर पर अलग अलग हिस्सों में तिल का मतलब बताने जा रहे है तो अगर आप जानना चाहते है कि पाँव पर तिल का क्या मतलब है तो बता दें पाँव पर तिल लापरवाह व्यक्ति की तरफ इशारा करता है। पर पाँव पर तिल वाला हर व्यक्ति लापरवाह हो तो ऐसा हम नहीं कह रहे है हम बस आपको पुरानी धारणाओं के अनुसार तिल का मतलब बता रहे है जोकि बेहद दिलचस्प जानकारी है।

आंख के अंदर तिल

आंख के अंदर तिल कोमल हृदय वाला व्यक्ति माना जाता है क्या आपने कोई ऐसा व्यक्ति देखा है जिसकी आँख के अंदर तिल हो ?

आंख पर तिल होना

आंख के अंदर तिल होना और आंख के बीच में तिल दोनों में बहुत फर्क है आँख पर तिल होना कंजूस व्यक्ति की ओर इशारा करता है।

दाएं गाल पर तिल

जिस इंसान का दाएं गाल पर तिल होता है ऐसा माना जाता है कि उसका विवाहिक जीवन काफी सुखमय और खुशियों से भरपूर रहता है।

होठों पर तिल

होठों पर तिल वाले व्यक्ति काफी इमोशनल होते है ऐसे इंसान छोटी छोटी बातों को बहोत जल्दी दिल पर लगा लेते है। पर ये इंसान दिल के अच्छे होते है।

शरीर के किसी भी अंग पर है काला तिल तो जानिए उसका मतलब

ठोड़ी पर तिल

ऐसे इंसान बहुत मेहनती होते है और कहा जाता है कि ठोड़ी पर तिल वाले इंसान को आने वाले समय में सफलता जरूर मिलती है।

जोड़ों पर तिल

जोड़ों पर तिल वाले ज्यादातर इंसान शारीरिक रूप से दुर्बल माने जाते है।

नाभि पर तिल

नाभि पर तिल वाले ज्यादातर इंसान मनमौजी होते है वो हर काम को अपने तरीके से ,अपनी सोच और मर्जी से करना पसंद करते है।

गर्दन पर तिल

गर्दन पर तिल इस बात का संकेत है कि वह इंसान अपने रिश्ते को बाखूबी से निभाता है और गर्दन पर तिल वाला इंसान अच्छा दोस्त माना जाता है।

होंठ के ऊपरी ओर तिल

यहां हम आपको होठों के दाई और बाई ओर तिल के बारे में बताएंगे। कहा जाता है कि होंठ के दाई ओर ऊपरी हिस्से में अगर तिल होता है तो ऐसे लोगों को अच्छा जीवनसाथी मिलता है वहीं बाई ओर ऊपरी हिस्से पर तिल वाला इंसान जीवनसाथी से सुख के मामले में थोड़ा वंचित रह जाते है पर इनमें दूसरों को अपने व्यवहार से प्रभावित करने की भरपूर क्षमता पाई जाती है।