भाग्यशाली औरत की इन निशानियों का मतलब जरूर जाने | Signs of Lucky Woman in Hindi

भाग्यवान स्त्री के लक्षण

भाग्यवान स्त्री के लक्षण ओर भाग्यशाली स्त्री के लक्षण: हर किसी इंसान के अंदर कुदरती रूप से कोई न कोई विशेषता जरूर होती है। बात अगर महिलाओं की हो तो ऐसी बहुत सी निशानियां है जिससे किसी औरत के स्वभाव या बहुत सी बातों का अंदाज़ा लगाया जा सकता है तो आज हम आपको भाग्यशाली औरतों की निशानियां और भाग्यशाली स्त्री के लक्षण के बारे में बताने जा रहे है यह जानकारी आपको बेहद पसंद आएगी क्योंकि हर कोई अपने बारे में दिलचस्पी से जाना चाहता है तो आज हम बहुत ही इंटरेस्टिंग टॉपिक के बारे में चर्चा करने जा रहे है तो आइए जानते है कि किस तरह की निशानियां औरतों के भाग्यशाली होने की ओर संकेत करती है। और कुछ ऐसी निशानियां है जोकि अशुभ भी समझी जाती है।

भाग्यवान स्त्री के लक्षण | भाग्यशाली स्त्री के लक्षण

 

लंबे पैरों वाली महिलाएं

बहुत सी औरतों के पैर लंबे होते है तो डरने की बात नहीं है लंबे पैर औरतों के भाग्यशाली होने का प्रमाण माना जाता है। कहा जाता है कि जिन लड़कियों के पैर लंबे होते है और जिनके घर ऐसी लड़की विवाह करके आती है उनके घर पैसे की कमी नहीं रहती। मतलब की ऐसी लड़कियां लक्ष्मी का स्वरूप मानी जाती है।

चौड़ा माथा

चौड़ा माथा स्त्रियों के भाग्यवान होने की निशानी है। ऐसी औरतें ज़िंदगी में आने वाली बड़ी से बड़ी परेशानी का डटकर सामना कर सकती है और यह बेहद समझदार होती है। अपने परिवार की रक्षा करने में भी ऐसी स्त्रियां बेहद माहिर होती है।

मोटी आंखे

समुद्र शास्त्र का कहना है कि जिन औरतों की आंखे मोटी होती है वह बेहद दयालु और दानी होती है। ऐसी लड़कियां जिस घर में जाती है वहां धन की कमी नहीं होती।

लंबे बाल

भाग्यशाली स्त्री के लक्षण: बालों का लम्बा होना सौभाग्य की बात है ऐसी औरतों की किस्मत में सुख और खुशियां लिखी होती है। लंबे बालो वाली महिलाएं हर काम को अच्छे से मैनेज करने की योग्यता रखती है। पर हर कोई ऐसा होता है तो यह हम नहीं कह सकते। ज्यादातर औरतों में इस तरह की क्वालिटीज़ देखने को मिलती है।

फटी एड़िया

एड़ियों का फटना आम बात है पर आप यह जान लें कि फटी एड़ियों वाली महिलाएं दुर्भाग्यशाली समझी जाती है। फटी एड़ियों वाला इंसान संकुचित सोच का मालिक होता है। ऐसे इंसान अपनी ही सोच से जीने का प्रयास करता है और अपनी सोच को बदलना इन्हें बिल्कुल भी पसंद नहीं होता।

सामान्य से थोड़ी लम्बी गर्दन

जिन लड़कियों की गर्दन थोड़ी लम्बी होती है वो लड़कियां आत्मनिर्भर होती है। समुद्रशास्त्र का मानना है कि ऐसी औरतें परिवारिक सुख के लिए भी हर संभव प्रयास करती है।

गहरी नाभि

समुद्रिक शास्त्र में नाभि बारे में भी बहुत सी रहत्स्यमयी चीज़ों का उल्लेख मिलता है। गहरी नाभि की बात करे तो ऐसी लड़कियां अतिसुन्दर, रोमांटिक और मिलनसार प्रवृति की होती है। कहा जाता है कि इन लड़कियों को बेहद आकर्षित और सुन्दर लाइफ पार्टनर मिलता है।

लंबे हाथ

भाग्यशाली स्त्री के लक्षण: हमारे शरीर पर हर निशान का कुछ न कुछ मतलब जरूर होता है और यह किसी न किसी चीज़ की ओर संकेत करता है। हस्तरेखा विशेषज्ञों के अनुसार बहुत सी महिलाओं के हाथ लंबे होते है तो इसमें डरने की बात नहीं है क्योंकि लंबे हाथ होना एक शुभ संकेत है। क्योंकि जिस भी घर में ऐसी लड़कियां जाती है वहां हमेशा खुशनुमा माहौल बनाकर रखती है।

Also Read: शरीर के किसी भी अंग पर है काला तिल तो जानिए उसका मतलब