Meditation ke fayde in Hindi | Benefits of Meditation in Hindi

Benefits of Meditation in Hindi

इस भागती दौड़ती दुनिया में लोग अक्सर अपने मन और शरीर की तरफ ध्यान देना भूल जाते है। दोस्तों शरीर थक जाए तो कुछ समय आराम करके हम खुद को फिर से नार्मल कर सकते है पर अगर आपका मन शांत नहीं है तो फिर आपके स्वस्थ शरीर का कोई फायदा नहीं है क्योकि सारी टेंशन मन से शुरू होती है। इसके लिए हम आपको मेडिटेशन कैसे करते है मेडिटेशन के फायदे (Meditation karne ke fayde in Hindi , Benefits of Meditation in Hindi ) क्या होते इन सबके बारे में बताएंगे।

मेडिटेशन का मतलब होता है ध्यान, यह एक ऐसी तकनीक है जिससे हम अपने मन को शांत और दिमाग को सही तरीके से चला सकते है। मेडिटेशन के फायदे जानने से पहले मेडिटेशन क्या है, कैसे करते है इन सभी के बारे में जानना बेहद जरुरी है तो आइए जानते है मेडिटेशन क्या है और असल मायनों में Meditation karne ke fayde & Meditation ke fayde in Hindi क्या है।

मेडिटेशन एक ऐसी ध्यान प्रक्रिया है जिसका सम्बन्ध मानसिक और शरीरिक दोनों चीज़ों से होता है इससे हमारा तनाव कम होता है और शरीर व मन को काम करने के लिए एक नई ऊर्जा मिलती है। मेडिटेशन को करने के लिए सुबह का समय बेहद अनुकूल है क्योंकि इस समय वातावरण शांत होता है जिससे मन को शान्ति मिलती है।

मेडिटेशन के फायदे

तनाव से मुक्ति

ध्यान दिमाग को संतुष्ट व शांत करने में हमारी सहायता करता है प्रतिदिन ध्यान को अपनी दिनचर्या में शामिल करने से तनाव, डिप्रेशन जैसी मानसिक समस्याओं से राहत मिलती है। अगर आप अपनी लाइफ में स्ट्रेस जैसी मानसिक समस्या से झूंझ रहे है तो मेडिटेशन को अपनी दिनचर्या का सबसे जरुरी हिस्सा बना लें इससे आपकी कई तरह की समस्याएं दूर हो जाएंगी।

दिमागी कार्य क्षमता को बढ़ावा

मेडिटेशन करने से हमारे दिमाग की कार्य क्षमता को सुचारु रूप से चलाने में मदद मिलती है। इससे एकाग्रता विकसित होती है जिससे हमारा दिमाग किसी चीज़ के बारे में अच्छे से सोच विचार कर सकता है। दिमागी कार्य क्षमता को बढ़ाने के लिए मेडिटेशन को अपने लाइफ स्टाइल का हिस्सा बनाना बेहद जरुरी हो गया है। इसके आलावा मेडिटेशन दिमाग में ग्रे मैटर वॉल्यूम बढ़ाकर ब्रेन सेल्स को स्वस्थ बनाने में हमारी सहायता करता है।

यह भी पढ़ें: हाइट बढ़ाने के आसान तरीके | Tips How to Increase Height in Hindi

शारीरिक स्वास्थ्य में सुधार

ध्यान करने से हमारे शारीरिक स्वास्थ्य में काफी हद तक सुधार आता है जैसे अगर एकाग्रता के साथ और रुटीन में ध्यान की आदत विकसित की जाए तो इससे हृदय पर पड़ने वाले दबाव को काफी हद तक काम किया जा सकता है।

नींद की समस्या से छुटकारा

सही तरीके से या सही समय पर नींद ना आने से भी हमारा शरीर को कई तरह की समस्या से गुजरना पड़ता है। स्टडी के अनुसार मेडिटेशन करने से लोगों को अच्छी और सही समय पर नींद आती है जिससे शरीर स्वस्थ और अधिक कार्य करने के लिए तैयार रहता है। अगर आप अनिद्रा की समस्या से गृस्त है तो आपके लिए मेडिटेशन बेस्ट ऑप्शन है।

यादाश्त बढ़ाने में सहायक

क्या आपकी यादाश्त कमजोर होती जा रही है ? अगर हाँ तो भूलना मानव का सामान्य स्वभाव है इसे सामान्य ही समझना चाहिए। अगर आपकी यादाश्त कमजोर होती जा रही है तो मेडिटेशन करने से आप अपनी इस समस्या से छुटकारा पा सकते है।

इसके लिए आपको रोजाना सुबह 10 से 15 मिनट अपना ध्यान केंद्रित करना है। सुखासन की अवस्था में सिर्फ आपको अपने सांसों पर ध्यान केंत्रित करना है। इससे आपकी भूलने की आदत में काफी सुधार होगा और आपको खुद को भी बेहतर महसूस करेंगे।

मेडिटेशन कैसे करें

हम आपको मेडिटेशन करने के कुछ टिप्स बता रहे है जिसके जरिए आप अच्छे से अपना ध्यान केंद्रित कर सकते है इसके लिए आपको इन बातों का ध्यान रखना है।

1). मेडिटेशन करने के लिए सुबह का समय उत्तम है या फिर शाम को 5 से 6 का समय भी मेडिटेशन के लिए बेस्ट माना जाता है।

2). ध्यान लगाने के लिए शांत और स्वस्थ वातावरण का चुनाव करें।

3). जब आप मेडिटेशन करें तो आपका बैठने का पोस्चर सही होना चाहिए यानी ध्यान करते समय आपकी आंखे बंद और मुद्रा एक दम आरामदायक होनी चाहिए ताकि आप आसानी से बिना थके अभ्यास कर सके।

4). किसी भी काम को करने के लिए एक दम से एकाग्रता आना मुश्किल है पर अगर आप इसे रोजाना करेंगे तो आपके शरीर को काफी आराम मिलेगा। बीच बीच में गहरी लम्बी साँसे लेते रहे।

5). मेडिटेशन करते समय अपने फेस पर स्माइल रखे और अपनी सांसों पर पूरा ध्यान दे।

जैसे तो मेडिटेशन के फायदों की लिस्ट बहुत लम्बी है इससे हमारे संपूर्ण शरीर को बहुत लाभ पहुँचता है अगर आपको हमारा आर्टिकल Meditation ke Fayde अच्छा लगा हो तो आप हमें कमेंट में अपने विचार जरूर शेयर करे।