हर इंसान अपने कर्मों से जाना जाता है यही कर्म ही इंसान को अच्छा और बुरा बनाते है। कभी कभी इंसान हालात और मजबूरियों के सामने इतना बेबस हो जाता है कि कुछ भी करने के लिए राज़ी हो जाता है। पर दोस्तों एक मजबूत और अच्छा इंसान वही है जो मुश्किल परिस्थितियों में से भी आसान रास्ता निकाल लें या फिर उसी परिस्थिति का डट कर सामना करे।
हर इंसान की अपनी अपनी सोच होती है कुछ इंसान दूसरों को खुशियों देकर ही खुश हो जाते है तो कुछ लोग दूसरों की नाकामयाबी में ख़ुशी महसूस करते है यही सोच इंसान का व्यक्तित्व जाहिर करती है। आज हम इंसान के ऊपर कुछ कोट्स लेकर आए है इसमें आपको Insaan Shayari, Matlabi Insaan Quotes, पढ़ने को मिलेंगे।
Insaan Quotes in Hindi
कभी कभी मजबूरी और जिम्मेदारी इंसान को न तो जिन्दा छोड़ती और न ही मरने देती है।

बुराई में भी एक अच्छाई है,
इस बहाने से कोई आपको याद तो कर ही लेता है।

वक्त और हालात इंसान को कुछ भी करने पर मजबूर कर देते है,
इसलिए अगर कोई इंसान बदल जाए तो ज्यादा दिल पर मत लेना।

कुछ इंसान ऐसे भी होते है जो अपनी जरूरतें पूरी होते ही
आपको ख़ास से आम कर देते है।
यह भी पढ़ें: Self Respect quotes in Hindi, Self Respect Shayari in Hindi

कई बार इंसान इतना बेबस हो जाता है कि वो केवल सोच सकता है पर कर कुछ नहीं सकता।

अजीब फितरत है इंसान की कभी पास आने के लिए तड़पता है,
तो कभी दूर जाने के बहाने ढूंढता है।

उनके काबिल बनने की बहुत कोशिश की
जब बन गए, तो उन्होंने अपनी शर्तें ही बदल दी।

अपनी गलती की माफ़ी मांगने से अच्छा
अपने उस व्यवहार को बदलो, जिससे कोई बार बार hurt होता है।

अगर कोई इंसान सच में आपकी परवाह करता है तो वो बहाने नहीं,
बल्कि आपके लिए प्रयास करता है।

रूठे हुए को मनाना सीख लो,
अगर ज़िंदगी उससे रूठ गई
तो उसे मनाने के लिए तरसोगे।
आपकी सोच ही आपके किरदार ही असली पहचान करवाती है।

जिम्मेदारी इंसान को उम्र से पहले ही बड़ा कर देती है।

बेबस हो जाता है वो इंसान, जिसे किसी की यादों के सहारे ज़िंदगी गुजारनी पड़ती है।

यह भी पढ़ें: